मथुरा, मार्च 9 -- परिजनों से झगड़े के बाद नाराज होकर अलग अलग घर से आई तीन किशोरियों को जीआरपी की टीम ने बरामद कर लिया। किशोरियों को जीआरपी ने परिजनों को सौंप दिया। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर गश्त करते हुए जीआरपी की स्पेशल टीम को अलग अलग प्लेटफार्मो पर 14 से 16 वर्ष की तीन किशोरियां यहां वहां भटकती मिलीं। टीम में शामिल महिला सिपाही ज्यौत्सना तीनों को थाने लेकर आईं। एक किशोरी गाजियाबाद, दूसरी श्रीगंगानगर व तीसरी हरदोई की रहने वाली थी। महिला सिपाही ने जब उनसे मथुरा आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि परिजनों से हुए विवाद के बाद वह घर से चली आई हैं।जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने बताया कि तीन किशोरियां जंक्शन पर यहां वहां भटकती मिली थी। तीनों अलग अलग जनपदों की थी। परिजन उन्हें लेने थाने पहुंचे। तीनों को सकुशल परिजनों को सौंप दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.