गंगापार, जून 19 -- इलाके के सराय लाल खातून उर्फ शिवगढ़ गांव निवासी किशोरी घर से अचानक तीन दिन पूर्व गायब हो गई। ‌परिजनों ने काफी खोजबीन किया परंतु किशोरी का सुराग नहीं मिला। किशोरी की मां सोरांव थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी की खोज में जुट गई है। सोरांव थाना क्षेत्र के सराय लाल खातून उर्फ शिवगढ़ गांव निवासी मंजू देवी पत्नी स्व लालाराम विद्यालय में खाना बनाने का काम करती है। मंगलवार को घर पर बेटी गुड़िया देवी को अकेली छोड़कर कर काम करने गई थी।‌ लौटी तो बेटी गायब थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...