लखनऊ, जुलाई 10 -- रहीमाबाद के एक गांव में गुरुवार रात चार साल की मासूम छात्रा को घर से अगवाकर युवक ने उसके साथ दरिंदगी की। रात में परिजन पुलिस के साथ तलाशते हुए गांव से करीब डेढ़ किमी. दूर तालाब के पास पहुंचे तो आरोपी को बच्ची के साथ दबोच लिया। आक्रोशित ग्रामीणों, परिजनों ने आरोपी को पीटने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे बचाते हुए थाने भेजा। शुक्रवार सुबह एडीसीपी उत्तरी ट्विंकल जैन, एसीपी मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचे। आरोपी पर पहले से माल, रहीमाबाद समेत अन्य छह मामले दर्ज हैं। पीड़िता के पिता का दो साल पहले निधन हो चुका है। मां के मुताबिक वह गुरुवार रात 10 बजे शौच के लिए गई थी। घर पर तीन बेटी, एक बेटा सो रहा था। जब वह लौटी तो देखा कि चार साल की छोटी बेटी घर पर नहीं है। आसपास तलाश करने के साथ यूपी 112 को सूचना दी। कुछ ही...