गढ़वा, दिसम्बर 22 -- भावनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भावनाथपुर पंचायत की मुखिया बेबी देवी ने की। गोष्ठी के दौरान बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता, अनुशासन, नियमित उपस्थिति और विद्यालय में संचालित शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षिकाओं ने बच्चों की प्रगति की जानकारी अभिभावकों को दी और घर व विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। अभिभावकों ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। उक्त अवसर पर मुखिया ने अच्छे कार्य करने वाले शिक्षिकाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिभावकों को शॉल ओढ़ा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और अभिभावक दोनों की संयुक्त ...