कानपुर, अप्रैल 23 -- सरवनखेडा/शिवली। जनपद में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। चोर लगातार वारदातें कर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बुधवार रात में चोरों ने शिवली कस्बे की एक दुवा दुकान के साथ ही गजनेर थाना क्षेत्र के मनेथू गांव में एक घर से लाखों कीमत के आभूषण कीमती सामान और नगदी पार कर दी। गुरूवार सुबह हुई जानकारी के बाद पुलिस ने दोनों घटनाओं की छानबीन करने के साथ चोरों की तलाश शुरू की है। मेडिकल स्टोर में सीसी कैमरे तोड़कर नगदी,सामान ले गए चोरशिवली कस्बे के गांधी नगर मोहल्ले में रहने वाले मोहन मिश्रा का कल्याणपुर- शिवली रोड पर मेडिकल स्टोर है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नगदी के साथ सोने के जेवर ले गए चोर बुधवार शाम को वह अपनी दवा की दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोरों ने मकान के पीछे की दीवार से चढ़ने के बाद जाल काटकर मेडिकल स...