रुडकी, जून 25 -- रुड़की, संवाददाता। रेलवे रोड से घर लौट रहे रामपुर निवासी आसिफ को बुधवार शाम रामपुर चुंगी के पास लावारिस कुत्ते ने उस पर झपट्टा मार कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन लोग इनके हमले का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने नगर निगम और संबंधित विभाग से लावारिस कुत्तों की बढ़ती समस्या पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...