बदायूं, जून 8 -- बदायूं। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अहमदाबाद, गुजरात में काम करता था और घर लौट रहा था। इसी दौरान बरेली-कासगंज रेलवे लाइन पर हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।हादसा बिनावर थाना क्षेत्र में बरेली-कासगंज रेलवे लाइन स्थित उजौली गांव के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय हरिओम पुत्र नेत्रपाल देर रात किसी समय अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- घर लौट रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इसके ...