रुद्रपुर, जुलाई 28 -- उत्तराखंड के रुद्रपुर में युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। बता दें कि बीते रोज सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत पीड़िता ने तीन अज्ञात युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। एसओजी, तकनीकी और फॉरेंसिक टीमों की मदद से पुलिस ने घटनास्थल, युवती की बरामदगी वाले क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाले और संभावित जंगली क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश से बिगड़े हालात, फ्लैश फ्लड की चेतावनी; स्कूलों की छुट्टी इस दौरान पुलिस को बगवाड़ा क्षेत्र में गुरबाज उर्फ मानू पुत्र प्रीतम...