छपरा, जून 24 -- माताओं को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग फोटो 21 सदर अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई एसएनसीयू में माता को दी जा रही है ट्रेनिंग छपरा, हमारे संवाददाता। समय से पहले जन्म लेने वाले, कम वजन वाले अथवा बीमार नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए सदर अस्पताल, के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई एसएनसीयू में माताओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विशेष प्रशिक्षण प्रक्रिया परिवार की सहभागितापूर्ण देखभाल एफपीसी- फैमिली पार्टिसिपेटरी केयर मॉडल के तहत नवजातों की माताओं और परिवार के सदस्यों को शिशु की देखभाल से जुड़ी आवश्यक जानकारी और तकनीकें सिखाई जा रही हैं, ताकि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण देखभाल मिल सके। एफपीसी मॉडल में नवजात की देखभाल में परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित ...