बिजनौर, मार्च 24 -- रेहड़। तिपहिया साइकिल सवार दिव्यांग घर जाने के दौरान हादसे के दौरान दिव्यांग घायल हो गया। रेहड़ थाना क्षेत्र के गांव दहलावाला निवासी मोहम्मद रिहान अहमद पुत्र कयामुद्दीन ने बताया कि सोमवार सुबह वह एक साथी के साथ गांव के ही अपने दिव्यांग तहेरे भाई मोहम्मद अनवर पुत्र ज्ञासुद्दीन को छतरी पट्टा गांव लेने गया था। दिव्यांग अनवर की तिपहिया साइकिल खराब होने के कारण वह बाइक से साइकिल को धकेलकर ला रहे थे जिसमे मोहम्मद अनवर सवार था। रेहड़ बस स्टैंड के नज़दीक पहुचते ही हाईवे पर अचानक तिपहिया साइकिल अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई जिसमें 52 वर्षीय अनवर भी घायल हो गया। साइकिल के पीछे आ रही बाइक भी साइकिल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार बाल बाल बच गए। घायल को स्थानीय लोगों ने रेहड़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने प्राथ...