रांची, जनवरी 4 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी-तमाड़ मुख्य पथ पर जिकिलता स्कूल के समीप रविवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सोयको थाना क्षेत्र के कूड़ापूर्ति टोला, गिडुंग निवासी 22 वर्षीय सनिका पाहन के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सनिका पाहन रविवार सुबह करीब 8 बजे खूंटी से अपने गांव गिडुंग मोटरसाइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान जिकिलता स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...