फिरोजाबाद, मार्च 8 -- दबंगों ने अपने घर लौट रहे युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल की मां ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मीरा देवी पत्नी लालजी ग्राम नगला ब्राह्मण थाना नगला खंगर का कहना है कि पांच मार्च की शाम उसका बेटा नरेन्द्र सिंह उर्फ सोनू सुजनीपुर के रास्ते अपने गांव नगला ब्राह्मण आ रहा था। मार्ग में पड़ने वाले स्कूल के सामने आलोक पुत्र श्याम सिंह, रोहित पुत्र प्रताप सिंह, उत्तम सिंह उत्तम पुत्र वीरेन्द्र सिंह उर्फ पीके निवासीगण सुजनीपुर, अंकित उर्फ मोटा निवासी भदान स्टेशन मिल गए। वह शराब के नशे में थे तथा बेटे के साथ गाली-गलौज करने लगे। बेटे ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडे एवं हाथ के कड़े से बेरहमी स...