जमुई, मई 21 -- झाझा,निज संवाददाता बीते रविवार की रात झाझा बाजार से बाइक से अपने गांव दुअरपहड़ी लौटते आवेदक संग रास्ते में मारपीट करने,उसकी सोने की चेन व बाइक की चाबी छीन लेने एवं मोबाइल तोड़ देने के आरोप का एक मामला सामने आया है। इस क्रम में दुअरपहड़ी के योगेंद्र यादव ने झाझा थाना के लहरनियांटांढ़ निवासी संजीत,प्रदीप,संदीप व सचिन यादव एवं रीना व सीमा देवी एवं दादपुर के जयराम यादव को आरोपित करते हुए थाना में एक मामला दर्ज कराया है。

जमीन विवाद में मारपीट,दोनों पक्षों ने दर्ज कराया मामला झाझा,नि.सं. जमीन संबंधी पुराने विवाद के क्रम में मारपीट होने एवं इसको ले दोनों पक्षों द्वारा थाना में मामला दर्ज कराए जाने की खबर है। बीते सोमवार की रात का उक्त मामला झाझा थाना के रजलाकला गांव का है। इस क्रम में एक ओर के जगदीश तुरी व दूसरी ओर की जितनी देवी,पति ...