घर ले जाकर बुजुर्ग ने बच्ची से की गंदी हरकत
आगरा, जून 8 -- थाना क्षेत्र कागारौल के अंतर्गत एक गांव में बुजुर्ग ने छह साल की बच्ची से गंदी हरकत की। वह बच्ची को बिस्कुट खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। मामले में बच्ची की मां ने नामजद तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना चार जून की शाम की बतायी जा रही है। मां की तहरीर के अनुसार बच्ची को पड़ोस में रहने वाला बुजुर्ग कोमल सिंह बिस्कुट का लालच देकर अपने साथ घर ले गया था। वहां उसके प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ की। इसके बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसने मां से दर्द होने की शिकायत की। यह भी पढ़ें- दुकानदार ने बालिका से की छेड़खानी, पुलिस ने भेजा जेल मां के पूछने पर बच्ची ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी। यह सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसने थाना कागारौल पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.