नई दिल्ली, मई 2 -- LPG cylinder price: पश्चिम एशिया संकट के गहराते असर के बीच बीते एक मई को सरकार ने कॉमर्शियल रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके तहत अब दिल्ली में 19 किलोग्राम गैस का कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, अब पांच किलोग्राम के छोटू सिलेंडर की कीमत 549 रुपये से बढ़ाकर 810.50 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है। इस ऐतिहासिक बढ़ोतरी के बाद अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वैसे तो इस बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन मार्च के महीने में घरेलू इस्तेमाल वाले 14 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। महंगाई के इस माहौल में हम आपको बताएंगे कि कैसे 300 रुपये सस्ती कीमत पर एलपीजी सिलेंडर खरीद सकते है...