घर लेट आने पर परिवार ने लगाई थी डांट, दिल्ली में 13 साल की लड़की ने की खुदकुशी
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- दिल्ली के शाहदरा इलाके में 13 साल की एक लड़की ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घर देर से लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उसे डांटा था और इसी चीज से परेशान होकर उसने ये खौफनाक कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, कृष्णा नगर स्थित घर में लड़की के शव को उसकी बहन ने फंदे से लटका हुआ देखा। पुलिस कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लड़की को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि लड़की देर से घर लौटी थी, जिस पर परिवार के सदस्यों ने उसे डांटा था। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उसकी बहन ने उसका शव फंदे से लटका देखा और शोर मचाया, जिसके बाद नीचे उतारकर उसे अस्पताल ले जाया गया।पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में कानूनी कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.