कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- करारी के मीरापुर मोड़ के समीप शनिवार की शाम एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात चालक की तलाश तेज कर दी है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे तो हाहाकार मच गया। बरई बंधवा निवासी बुदुनलाल (45) अपनी बाइक से गांव के ही सुखई (55) के साथ शनिवार की शाम करीब पांच बजे करारी जा रहे थे। जैसे ही वह मीरापुर मोड़ के समीप पहुंचे। मालीपुर महराजगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बुदुन लाल व सुखई को गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। वहां पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। तमाम लोग इकट्ठा हुए। पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात में ...