गया, मई 14 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के तेतरीया गांव में बुधवार की रात अशोक कुमार के घर में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते घर में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों के अनुसार अगलगी की इस घटना में करीब 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। आग की चपेट में आने से घर में बंधा गाय का बछड़ा भी झुलस गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...