बगहा, मई 4 -- दीप नारायण शर्मा नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि।शिकारपुर थाना के मलदहिया पोखरिया गांव में चोरी की घटना घटी है।घटना 2 मई की है।मामले में मलदहिया पोखरिया गांव निवासी उमेश यादव ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसमें ननबुईली देवी उर्फ बबिता देवी को आरोपित किया गया है।आरोप है कि घटना के दिन उसकी पत्नी बगलगीर के घर पर दुल्हन उतारने गयी थी।इसी बीच आरोपित महिला ने उसके घर मे घुसकर करीब तीन लाख के आभूषणों की चोरी कर ली है।एफआईआर में उसने बताया है कि आरोपित महिला उसकी चचेरी बहन है और उसके घर मे पूर्व में भी चोरी कर चुकी है।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.