निज प्रतिनिधि, फरवरी 15 -- बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा से 8 साल की बच्ची से बलात्कार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बच्ची महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार सुबह फूल तोड़ने गई थी। इसी दौरान एक अधेड़ उम्र के शख्स ने उसे अपने घर ले गया और दुष्कर्म करने लगा। घर से आवाजें आने लगी तो आस-पड़ोस के लोगों ने दरवाजा खोला, तो वहां का दृश्य देख वे सन्न रह गए। घटना रविवार सुबह 9 से 10 बजे के बीच की है। मेदिनी चौकी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए लखीसराय सदर अस्पताल ले गई। आरोपी की उम्र 45 साल बताई जा रही है। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। यह घटना मैदनीचौकी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत पर पुल...