कानपुर, मई 28 -- कानपुर, संवाददाता। सर्वोदय नगर स्थित मोती विहार सोसाइटी निवासी संजय आनन्द के घर से नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल चोरी हो गया। घटना के बाद उन्होंने घर में काम करने वाले कर्मचारियों पर चोरी की शक जताकर काकादेव पुलिस से शिकायत की। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित द्वारा चोरी हुए माल की जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...