हिटी, अगस्त 8 -- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक परिवार घर में ही स्लाटर हाउस चला रहा था। पुलिस ने इस घर पर छापा मारकर इस अवैध स्लाटर हाउस का खुलासा किया था। अब यह स्लाटर हाउस चलाने वाले परिवार की 2.37 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी गई। यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर तौकीर, उसके बेटे तोहीद और पोते तफशीर के खिलाफ की गई है। आरोप है कि तीनों ने अवैध रूप से घर में भैंसवंशीय पशुओं का कटान करके मांस बेचकर उससे अर्जित धन से यह संपत्ति बनाई थी। पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई के बाद मोहल्ले में मुनादी भी कराई। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भोजपुर थाने के एसआई जुगेंद्र तेवतिया की टीम ने बीते 4 जनवरी 2026 को जामा मस्जिद मोहल्ले में तौकीर के मकान में छापेमारी कर 420 किलो भैंसवंशीय पशु का मांस, पशु वध के उपकरण और अन्य साम...