बरेली, मार्च 28 -- प्रेमनगर के मोहल्ला जाटवपुरा की टायर मंडी में पड़ोसियों से विवाद के दौरान वृद्धा की हत्या के मामले में तमाम संदिग्ध बातें सामने आई हैं। पुलिस का कहना है कि वृद्धा की हत्या का राज घर में ही छिपा हुआ है। घटना की तह तक पहुंचने के लिए जांच की जा रही है। जाटवपुरा टायर मंडी निवासी इमरान और पड़ोसी नदीम के बीच बुधवार रात हंसी मजाक के दौरान विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो नदीम ने अपने बेटे समीर, अरसल, अजीम, तस्लीम और कलीम के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनका दरवाजा तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। दरवाजा नहीं टूटा तो आरोपियों ने घर के अंदर पथराव किया। इस दौरान हुई हाथापाई में उनकी मां 65 वर्षीय मारूफ बेगम की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने इमरान के भाई नदीम की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.