मथुरा, मार्च 8 -- चौमुहां, थाना जैंत अंतर्गत गांव बाटी में शुक्रवार सुबह नामजदों द्वारा घर में घुस सो रहे युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे भाई और भाभी बचाने आये तो नामजदों ने उनको भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। तीनों घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। गांव बाटी निवासी महेश ने थाना जैंत पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि छह मार्च सुबह करीब पांच बजे वह घर में सो रहा था। उसकी भाभी यशोदा भैंसों को चारा डाल रही थी। आरोप है कि तभी गांव के तीन सगे भाई समेत पांच पर एक राय हो लाठी-डंडे लेकर घर में घुस कर मारपीट की। उसकी चीख सुन भाभी यशोदा ने आकर बचाने का प्रयास किया तो उसके साथ ही हमलावरों ने बुरी तरह मारपीट कर दी। इस दौरान शोरगुल सुनकर बीच-बचाव को आये भाई संजू के सिर में डंडा प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। इस दौरान लोगों को आता ...