नोएडा, जुलाई 1 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के तिलपता गांव में मंगलवार की रात घर में सो रहे एक परिवार के लोगों पर हथौड़े से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दो भाइयों को चोट लगी है। पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों का आपस में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तिलपता गांव में एक ही परिवार के लोगों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते बुधवार की रात घर में सो रहे दो सगे भाई अर्जुन और आशीष पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हथौड़े से हमला किया। इसमें दोनों भाइयों को चोट लगी है। सोशल मीडिया पर घटना को लेकर कई वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें पीड़ित पक्ष दूसरे पक्ष पर हमला करने का आरोप लगा रहा है। पीड़ित पक्ष ने मामले की...