देवघर, जून 18 -- देवघर, प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट गांव में जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत हो गई। मृतका 37 वर्षीया कविता देवी, पति- त्रिलोकी राय है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार कविता देवी बुधवार रात प्रतिदिन की तरह परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर में खाट पर सो गई थी। गुरुवार अहले सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। शरीर में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत की। परिजनों ने जब घर में खोजबीन की तो जहरीला सांप दिखा। महिला के शरीर पर भी सांप के काटने का निशान मिला। उसके बाद परिजनों ने सांप को मारकर एक डब्बे में रख लिया। महिला के पति ने बताया कि घटना के बाद पहले महिला को झाड़-फूंक कराने के लिए मंदिर लेकर गए थे। उसके बाद स्थानीय एक ओझा के पास ले जाया गया। काफी देर तक झाड़-...