गंगापार, जून 25 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला का कहना है कि उसका पति रोजी रोटी के सिलसिले में परदेस में रहता है। वह घर पर दो बच्चों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि 1 जून को रात लगभग बारह बजे वह बच्चों के संग सोयी थी। गांव का युवक घर में घुस आया। उसे तमंचा सटा दिया तथा धमकी दी कि यदि शोर मचाई तो तेरे बच्चों को गोली मार दूंगा।आरोप है कि धमकी देकर युवक ने महिला के साथ दुराचार किया तथा जाते जाते धमकी दी कि यदि कहीं जुबान खोली तो जान से मार दूंगा। यह भी पढ़ें- खेत में गई महिला से की अश्लील हरकत, मुकदमा डरी सहमी पीड़िता ने सारी बातें अपने पति को बताईं। नागपुर महाराष्ट्र में रह रहे पति के घर आने के बाद पीड़िता गुरुवार को उसके साथ मऊआइमा थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक राज उर्फ दशरथ पुत्र गजर...