बरेली, मई 15 -- मीरगंज। गांव दिसोसास में गुरुवार की रात्रि में दो चोर छोटे नामक व्यक्ति के घर में घुस गए। घर में छोटे की पुत्रवधु चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। चोरों ने महिला के गले से सोने का लॉकेट एवं कानों ने बालियां चोरी कर लीं। बालियां निकालते समय महिला के कानों में खरोंच लगी, जिससे महिला जाग गई। महिला के शोर मचाने पर चोर भागने लगे। परिजनों ने चोरों का पीछा किया लेकिन चोर जंगल में चले गए। गांव के लोगों ने बताया कि गुरुवार को दिन में दो मांगने वाले आए थे। वे घरों से एक-एक रुपया मांग रहे थे। यह भी पढ़ें- घर में सो रही महिला के जेवर चोरी ग्रामीण उन्हीं पर संदेह जता रहे हैं। गुरुवार की रात में शाही थाने के गांव हल्दी कलां में चोरों ने धावा बोला। चोर जीशान के बंद घर के ताले काटकर गैस सिलेंडर, चूल्हा, संदूक आदि सामान चोरी कर ले गए। ...