प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- लालगंज। इलाके के एक गांव की महिला ने गांव के ही युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि मंगलवार रात महिला घर में सो रही थी। रात में दो बजे करीब आरोपी युवक घर आया और गला दबा दिया। पीड़िता शोर मचाते हुए बरामदे में सो रहे सास और ससुर की तरफ भागी। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यूपी 112 पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- बकरी चरा रही महिला से दुराचार का प्रयास, एसपी से शिकायत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...