घर में सो रही किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब
कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार की रात एक बजे तक घर में सो रही थी। इसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने किशोरी को बिस्तर पर नहीं देखा तो उनके होश उड़ गए। पूरे गांव में खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। गांव के लोग भी किशोरी को तलाशने में परेशान रहे। किशोरी के बारे में जब जानकारी नहीं हो सकी तो पिता की तहरीर पर पिपरी थाना पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- बकरी चराने गई किशोरी लापता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.