बेगुसराय, मई 23 -- बलिया थाना के भवानंदपुर गांव में शुक्रवार की रात सोये अवस्था में 23 वर्षीय रामजी शर्मा को सर्प ने काट लिया। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए बलिया पीएचसी लाया। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। वह बौनु शर्मा का पुत्र था। मौत होने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। उसके बाद शव को सीधे घर ले गए। गांव के लोगों ने पूछा कि पोस्टमार्टम कराया। जबाव न में मिलने पर शव को दोबारा सदर अस्पताल लाया। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। दूसरी बार जब शव ले जाने के लिए शव वाहन के लिए 102 पर कॉल किया गया तो कहा गया कि शव ले जाने के लिए दोबारा शव वाहन की सुबिधा नहीं मिलेगी। उड़जे बाद निजी एम्बुलेंस से शव बलिया ले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...