बिहारशरीफ, जनवरी 28 -- सरमेरा थाना क्षेत्र के धनावां बिगहा गांव की घटना सरमेरा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के धनावां बिगहा गांव में मंगलवार की रात परिवार के लोग घर में सोये हुए थे। इसके बाद भी लाखों की चोरी हो गयी। सुबह नींद खुलने पर घरवालों को घटना की जानकारी मिली। पीड़ित विपिन बिहारी प्रसाद ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित ने बताया कि रात को करीब 10 बजे परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गये थे। सुबह चार बजे उनके पिताजी की नींद खुली। उनके कमरे का दरवाजा बाहर से रस्सी की मदद से बंद था। रस्सी काटकर बाहर निकले और परिवार के लोगों को उठाया। घर के कई कमरों में सामान बिखरे थे। चोरों ने अलमारी व बक्सा-पेटी का ताला तोड़कर सोने की दो चेन, चार अंगूठी, एक टीका, चांदी के कई जेवरों के साथ एक लाख 45 हजार रुपये नकद ...