मधुबनी, दिसम्बर 13 -- मधेपुर, निज संवाददाता। घर में तीन साल की पुत्री व आठ साल की ननद संग सोयी एक 21 वर्षीय महिला संग चचेरे ससुर ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला द्वारा हल्ला किए जाने पर परिजनों ने आरोपित चचेरे ससुर को पकड़ लिया। फिर परिजनों ने मधेपुर थाना के 112 नंबर पर कॉल किया। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां महिला के परिजनों ने आरोपी राजीव मुखिया को पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात घटित हुई बतायी गई है। इस संबंध में पीड़ित महिला ने शनिवार को मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजीव मुखिया को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.