अलीगढ़, मई 5 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में घर में बेटा सोता रहा और चोर घर से लाखों का माल पार कर ले गए। आंख खुली तो सामान फैला देख युवक दंग रह गया। मौका मुआयना कर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला नई बस्ती निवासी जावेद अख्तर रोजाना की तरह सोमवार को दुकान पर गए थे। बेटा कालेज से आने के बाद घर पर सो रहा था। आरोप है कि इसी बीच चोर मैनगेट से अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखा लैपटॉप,एक मोबाइल,20 हजार रुपए की नगदी समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बेटे की आंख खुली तो कमरे का सामान फैला देख शोर मचा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मकान से चोरी का मामला सामने आया है। अभी हर पहलू पर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...