बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। पारिवारिक कलह को लेकर एक कलियुगी पुत्रवधू ने घर में सोये अपने सास-ससुर के शरीर पर खौलता तेल डालकर दोनों को जिन्दा जलाकर मारने का प्रयास किया। इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए वृद्ध दम्पती अस्पताल में मौत से जूझ रहे हैं। मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना बाड़ा पंचायत के वार्ड नं 4 में गत 30 सितंबर की देर रात की है। खौलते तेल से जख्मी वृद्ध दंपती बाड़ा गांव निवासी दिनेश सहनी एवं उनकी पत्नी प्रेमा देवी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के जुटे लोगों ने दोनों का खोदावंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया गया। वहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। जख्मी वृबृद्ध ने खोदावंदपुर पुलिस को बताया है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.