मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में जूलॉजी के शिक्षक डॉ. ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह और पूर्व संकाय अध्यक्ष प्रो. मनेंद्र कुमार ने भवनों में सांपों के प्रवेश को रोकने के लिए एक स्नैक डिटेरेंट बैरियर की डिजाइन बनाई है। इस डिजाइन को यूनाइटेड किंगडम इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टीज ऑफिस द्वारा पेटेंट प्रदान किया गया है। इस उपकरण से भवनों एवं भंडारण क्षेत्रों के आसपास सांपों की आवाजाही को रोका जा सकेगा। इससे सर्पदंश से होनेवाली मौतों पर तो विराम लगेगा ही, सांपों के संरक्षण में भी मदद मिलेगी। प्राकृतिक रूप से उपलब्ध रसायनों पर आधारित यह पर्यावरण प्रिय सिस्टम सुदूर क्षेत्रों में भी सुगमता से इंस्टाल किया जा सकता है। यह टिकाऊ भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.