पाकुड़, मार्च 28 -- महेशपुर, एक संवाददाता। विगत शुक्रवार रात प्रखंड मुख्यालय के मुस्लिम टोला निवासी सद्दाम हुसैन के घर में सांप की केंचुल दिखने पर घर के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सद्दाम हुसैन ने तत्काल वन कर्मी को मोबाइल पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी असराफूल शेख सद्दाम हुसैन के घर पहुंचे। वहां जाने के बाद वन कर्मी को एक जगह सांप का सिर का हिस्सा दिखाई पड़ा। वन कर्मी ने अविलंब सांप का रेस्क्यू कर लिया। इस संबंध में जानकारी लेने पर वन कर्मी असराफूल शेख ने बताया कि यह सांप देखने में छोटा है, लेकिन जहरीला है। यह सांप ब्रांडेड रेशल के नाम से जाना जाता है जो जहरीला भी है। वन कर्मी के द्वारा जहरीले सांप का रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोड़ने के बाद घर के लोगों ने चैन की सांस ली।फोटो संख्या-01- जहरीले सांप का रेस्क्यू कर दिखाते वन...