नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- बॉलीवुड सिलेब्रिटीज अपनी फिटनेस और एक्टिव लाइफटाइल के लिए अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इन्हें जिम के बाहर स्पॉट करना आम है, लेकिन आजकल एक और हॉबी बॉलीवुड सितारों के बीच खूब पॉपुलर हो रही है। ये है होम गार्डेनिंग यानी घर में पेड़-पौधे उगाना। जैकी श्रॉफ, प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी, जूही चावला और शिल्पा शेट्टी जैसे बड़े स्टार्स आजकल अपने घरों में सब्जियों के पौधे उगाते हुए नजर आ रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि ये सितारे अपनी लाइफ के सेकंड हाफ में गार्डनिंग की और क्यों बढ़ रहे हैं? ये सिर्फ एक हॉबी नहीं है, बल्कि मोबिलिटी, स्ट्रेस और हेल्दी एजिंग के लिए भी फायदेमंद हो सकती है। आइए जानते हैं गार्डनिंग शुरू करने के क्या बेनिफिट्स आपकी बॉडी को मिल सकते हैं।गार्डनिंग से बढ़ती है मोबिलिटी घर पर ज्यादातर लोग या तो बेड पर ...