लखनऊ, जुलाई 13 -- मड़ियांव में सोमवार को 20 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में घर के अंदर मृत मिली। युवती फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की संभावना मान रही है। प्रीति नगर निवासी लक्ष्मण कनौजिया ने बताया कि वह सोमवार को कपड़ा पहुंचाने के लिए बाहर गए थे। लौटने पर बेटी रंजना को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कमरे में जाकर देखा तो वह जमीन पर बेसुध पड़ी थी। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। साथ ही डालीगंज में रहने वाली बड़ी बेटी संजना को सूचना दी गई। संजना मौके पर पहुंची तो उसने रंजना के गले पर निशान देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल युवती को...