नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- हुंडई क्रेटा देश के SUV सेगमेंट में सालों से नंबर-1 है। बीते महीने यानी मार्च में इसकी 17,838 यूनिट बिकीं। क्रेटा हमेशा अपनी शानदार सेल्स सेल्स आंकड़े के साथ टॉप-10 कारों की लिस्ट में शामिल रहती है। भारतीय बाजार में क्रेटा का एकतरफा दबदबा देखने को मिलता है, लेकिन देश के बाहर इसकी डिमांड बहुत कम हो जाती है। दरअसल, इसकी मार्च में सिर्फ 904 यूनिट ही एक्सपोर्ट हुईं। ये एक्सपोर्ट होने वाली टॉप-30 कारों की लिस्ट में 21वें नंबर पर रही। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10,72,589 रुपए है।हुंडई क्रेटा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस हुंडई क्रेटा में लेवल-2 ADAS के साथ 70 एडवांस्ड फीचर्स मिलते हैं। इसे 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। जिसमें E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX (O) वैरिएंट शामिल हैं। क्रेटा की E वैरिएंट देखने ...