सुल्तानपुर, फरवरी 26 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले के सदर तहसील क्षेत्र के धनपतगंज ब्लॉक स्थित केवटली ग्राम पंचायत के पूरे दत्ता राय में बुधवार आधी रात शार्ट सर्किट के चलते एक घर में भीषण आग लगने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। इसके चलते लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे से गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और पीड़ित परिवार सहमे हुए हैं। राज नारायण कोरी पुत्र राम किशोर कोरी के कच्चे-पक्के मकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, जरूरी कागजात और अन्य घरेलू सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेज थी कि किसी भी सामान को सुरक्षित बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका। इस हादसे में तीन बकरियां झ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.