गोपालगंज, अगस्त 1 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता गोपालपुर थाने के सुजानपुर गांव में शुक्रवार की रात घर में शराब पीने से मना करने पर एक देवर ने अपनी भाभी को चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी अनिल यादव की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी को इलाज के लिए कुचायकोट सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: भाभी ने घर में दोस्तों के साथ जाम छलका रहे देवर को किया मना तो मार दिया चाकू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...