लखीसराय, मई 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पिपरिया थाना क्षेत्र के वलीपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार पिपरिया थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वलीपुर निवासी कुंदन सिंह उर्फ कुना सिंह, पिता स्वर्गीय बुद्धन सिंह, अपने घर में शराब रखकर अवैध कारोबार कर रहा है। यह भी पढ़ें- घर में शराब छिपाकर फरार हुआ तस्कर पुलिस की कार्रवाई सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। पुलिस जब मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश की तो आरोपी पुलिस की भनक लगते ही पिछले दरवाजे से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान...