नई दिल्ली, अगस्त 7 -- हिंदू धर्म में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। कई भक्त घर में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल जी को विराजमान करते हैं और उनकी सेवा छोटे बच्चे की तरह प्रेम से करते हैं। मान्यता है कि नियमित स्नान, वस्त्र, शृंगार और भोग अर्पित करने से लड्डू गोपाल शीघ्र प्रसन्न होते हैं। कान्हा को सच्चे मन से लगाया गया भोग उन्हें अत्यंत प्रिय लगता है और इससे भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है।माखन-मिश्री का भोग सबसे प्रिय भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री बेहद प्रिय है। बचपन में माखन चुराने वाले कान्हा को श्रद्धा से माखन-मिश्री अर्पित करने पर वे बहुत खुश होते हैं। माना जाता है कि इस भोग से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। रोज या विशेष दिनों में यह भोग लगाने से घर का माहौल मधुर और शुभ बना रह...