घर में विद्युत स्पर्शाघात से युवक की मौत
अंबेडकर नगर, सितम्बर 28 -- सद्दरपुर संवाददाता । इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलाहपुर रजौर निवासी सत्यमणि दूबे (32 वर्ष )पुत्र सतीश चंद्र दूबे सोमवार को घरेलू कार्य करते समय विद्युत की चपेट में आकर घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल एनटीपीसी अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने मृतक घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। इब्राहिमपुर थाना पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेज दिया ।इब्राहिमपुर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की घर पर करंट लगने से मृत्यु हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया । यह भी पढ़ें- Bareily News: बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.