फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 28 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। घर में वायरिंग करते समय एक बिजली मिस्त्री को करंट लग गया और उसकी मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोप लगाया। कहा कि उन्हें सूचना भी देर से दी गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। यह भी पढ़ें- शटडाउन में दौड़ा करंट, मिस्त्री की हुई मौतमौत का कारण मऊदरवाजा थाने के अजमतपुर गांव निवासी 35 वषीय योगेंद्र शाक्य बिजली मिस्त्री का काम करते थे। उनकी कुइयांबूट के नजदीक दुकान भी थी। पिता मेघनाथ ने बताया कि सुबह 10 बजे बेटे योगेंद्र को बाईपास पर रहने वाले एक व्यक्ति अपने घर में फिटिँग कराने के लिए बुला ले गये थे। जहां बगैर बिजली की मेन लाइन काटे फिटिंग करवायी जा रही थी। इससे मेरे बेटे योगेंद्र को करंट लगा और बेटे की मौत हुयी है।परिजनों के आरोप उनका कहना है कि हम लोगों को ...