पीलीभीत, मई 4 -- थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बेहरी खेड़ा निवासी रामचरण ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि एक मई को रात आठ बजे वह गांव में दावत में शामिल होने गया था। वहां पर गांव बेहरी निवासी यादराम,रामअवतार और छोटेलाल उसको यादराम के घर पर ले गए। वहां ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। जब उसका छोटा भाई वीरपाल उसे बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- रास्ते में युवक से मारपीट,धारदार हथियार से हमला यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने युवक को पीटा, केस दर्ज यह भी पढ़ें- बाइक तोड़ने का विरोध करने पर ग्रामीण से मारपीट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...