नई दिल्ली, मई 28 -- नया Smart TV खरीदने का प्लान है तो Sony के नए टीवी मॉडल आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। Sony ने भारत में ट्रू RGB टेक्नोलॉजी के साथ BRAVIA 7II टीवी सीरीज लॉन्च की है, जिसका मकसद कलर रिप्रोडक्शन, कंट्रास्ट और ब्राइटनेस को बेहतर बनाना है। लाइनअप में 55-इंच , 65-इंच , 75-इंच, और 85-इंच मॉडल शामिल हैं, जिसमें 98-इंच वेरिएंट जून 2026 में आने वाला है। कितनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...पहले से दमदार डिस्प्ले BRAVIA 7II, RGB बैकलाइट मास्टर ड्राइव प्रो से चलने वाली ट्रू RGB टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है, जो बैकलाइट की एक्यूरेसी के लिए रेड, ग्रीन और ब्लू एलईडी को अलग-अलग कंट्रोल करता है। इससे पारंपरिक मिनी एलईडी डिस्प्ले की तुलना में बेहतर कलर एक्यूरेसी, डीप ब्लै...