नई दिल्ली, अगस्त 11 -- नया Smart TV खरीदने का प्लान है, तो हाइसेंस के नए टीवी मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। Hisense ने भारत में UR8S RGB MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है। सीरीज आरजीबी मिनीएलईडी तकनीक का उपयोग करती है और इसमें इसमें Hisense का सबसे एडवांस AI प्रोसेसर हाई-व्यू एआई इंजन आरजीबी दिया गया है, जो रियलटाइम में कलर्स, ब्राइटनेस और पिक्चर परफॉर्मेंस को अपने आप बेहतर करता है। इसके साथ VIDAA दिया गया है, जिसे दुनिया का सबसे तेज Smart TV ऑपरेटिंग सिस्टम कहा जाता है। इससे टीवी चलाना आसान और तेज हो जाता है। ऐप्स जल्दी खुलते हैं और कंटेंट को आसानी से खोजा जा सकता है। इससे मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव मिलता है। एक एआई आरजीबी लाइट सेंसर आसपास के माहौल की लाइटिंग कंडीशन के आधार पर पिक्चर सेटिंग्स को खुद से एडजस्ट करता है।मक्खन जैसा स्मूद डिस्प...