नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- घर पर थिएटर जैसा साउंड चाहिए, तो देसी ब्रांड बोट का नया साउंडबार आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। boAt ने होम ऑडियो कैटेगरी में अपना पहला ट्रूली वायरलेस साउंडबार, boAt Aavante Prime X लॉन्च किया है। यह 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड सिस्टम है। खास बात यह है कि इस साउंडबार में कुल 700W का साउंड आउटपुट मिलता है, यानी इस साउंडबार की मदद से आप घर पर ही थिएटर जैसे साउंड का मजा ले सकते हैं और अपनी फेवरेट मूवी एन्जॉय कर सकते हैं। इसका डिजाइन भी यूनिक है, क्योंकि इसमें डिटैचेबल स्टैलाइट स्पीकर मिलते हैं, जो साउंडबार में कनेक्ट हो जाते हैं। यह साउंडबार ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी की साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। कितनी है कीमत और इसमें क्या है खास, चलिए डिटेल में बताते हैं... फुल वायरलेस साउंड सिस्टम इस साउंडबार को टीव...